Ad

Massey Ferguson

दुनिया का सबसे बड़ा और भारत के कुछ बड़े ट्रैक्टर कौन-कौन से हैं?

दुनिया का सबसे बड़ा और भारत के कुछ बड़े ट्रैक्टर कौन-कौन से हैं?

किसान भाइयों अगर आप अपनी यंत्रीकरण की समझ को और विकसित करना चाहते हैं। तो आज हम आपको इस लेख में उसी के बारे में बताऐंगे। चलिए जानते हैं, कि विश्व का सबसे बड़ा ट्रेक्टर कौन सा है? आप एक किसान हैं, तो आप इस लेख को पढ़कर ही जाँच कर सकते हैं। क्या आपका ट्रैक्टर दुनिया के सबसे बड़े ट्रैक्टरों में शामिल हैं अथवा नहीं हैं। तकनीक हर क्षेत्र में निरंतर बढ़ती जा रही है, इस बात का प्रमाण हम प्रत्येक इलाके में देख सकते हैं। मोबाइल फोन हो अथवा फिर वाहन, हर क्षेत्र में हमें बढ़ती तकनीक का कमाल दिखने को मिलता है। तकनीकों के चलते आज इतने बड़े-बड़े ट्रैक्टर निर्मित हो चुके हैं, कि जिन्हें देख कर ऐसा लगता है कि ये कोई ट्रैक्टर नहीं बल्कि कोई बड़ा मॉनस्टर अथवा रोबोट हैं। 

विश्व का सबसे बड़ा ट्रैक्टर कौन-सा है?

विश्व का सबसे बड़ा ट्रेक्टर Big Bud 16V-747 है। यह ट्रैक्टर विश्व का सबसे बड़ा ट्रैक्टर है। इसे देखकर आपको ऐसा लगेगा जैसे आप किसी मॉनस्टर को देख रहे हैं। इस ट्रैक्टर की लंबाई की बात करें तो यह 28 फीट और चौड़ाई 20 फीट है। सच में ये आकार में बहुत ही बड़ा होता है। 

ये भी पढ़ें:
Flaming Tractor: जानिए फ्लेमिंग सर्च ट्रैक्टर की अद्भुत विशेषता के बारे में आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि इस ट्रैक्टर का एक टायर 8 फीट ऊंचा हैं। इसका निर्माण 1977 में किया गया था, इसमें आप को 24 लीटर का 16 सिलेंडर वाला डीजल इंजन मिलता है। इस ट्रैक्टर में 6 स्पीड ट्रांसमीटर दिए गए हैं, जो इस ट्रैक्टर की क्षमता को काफी बढ़ाता है। इस ट्रैक्टर में 1000 लीटर का डीजल टैंक विघमान होता है। 

विश्व एवं भारत के बड़े तथा विशाल ट्रैक्टर्स की विशेषताऐं एवं कीमतें

Eicher 557 : आयशर 557 बड़े एवं विशाल ट्रैक्टर में Eicher 557 आखिरी स्थान पर आता है। इस ट्रैक्टर की इंजन क्षमता 3300cc हैं, यह ट्रैक्टर सुगमता से खेती के किसी भी कार्य को कुछ ही मिनट में कर सकता हैं।

ये भी पढ़ें:
Eicher 485 Super Plus – फीचर्स ,स्पेसिफिकेशन और कीमत सिर्फ इतना ही नहीं रोड में चलने की इसकी गति देखने योग्य होती है। इस वजह से यह धुलाई के कार्य में भी इस्तेमाल किया जाता है। ये ट्रैक्टर 3 सिलेंडर एवं 50HP वाले इंजन के साथ आते हैं। यह ट्रैक्टर पावर स्टीयरिंग की सुविधा के साथ आता है। साथ ही, इसका ब्रेक तेल के अंदर डूबा हुआ होता है। यह ट्रैक्टर सहजता से 1470kg से 1850kg तक का भार उठा सकते हैं। ये ट्रैक्टर आप को 6 लाख 25 हजार से 6 लाख 60 हजार रूपये में मिल जायेंगे।

Massey Ferguson 7250 power up : मैसी फर्गुशन  7250 पावर अप 

जैसा कि हम सब जानते हैं, कि Massey का भी नाम भी बड़े-बड़े ट्रैक्टरों में शम्मिलित है। यह ट्रैक्टर 3 सिलेंडर और 50HP इंजन के साथ आता है, इस ट्रैक्टर में भी तेल के अंदर डूबे हुए ब्रेक आते हैं। इस ट्रैक्टर में आप को reverse PTO भी उपलब्ध की जाती हैं। आपकी जानकारी के लिए बतादें, कि इसके डीजल टैंक में 60 लीटर तेल डाला जा सकता है। इस ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 2300kg हैं। इस ट्रैक्टर की कीमत 6 लाख 80 हजार से शुरू होती है और 7 लाख 50 हजार तक जाती हैं। 

ये भी पढ़ें:
एक शानदार ट्रैक्टर है मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई महा शक्ति ट्रैक्टर

Farmtrac 60: फार्मट्रेक 60 

यह ट्रैक्टर इस श्रेणी का सबसे बेहतरीन ट्रैक्टर है। यह ट्रैक्टर 3 सिलेंडर तथा 50HP वाले इंजन के साथ आता है, दूसरे ट्रैक्टर की  भांति इस ट्रैक्टर में भी तेल में डूबे ब्रेक विघमान होते हैं। इस ट्रैक्टर में आप को fully constant mash gearbox भी मिलता है, इस ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 1800kg है। यह किसानों का एक भरोसेमंद ट्रैक्टर है, जो इस ट्रैक्टर को आप 6 लाख से 6 लाख 50 में खरीद सकते हैं।
जानें भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई (Massey Ferguson 241 DI) ट्रैक्टर के बारे में

जानें भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई (Massey Ferguson 241 DI) ट्रैक्टर के बारे में

मैसी फर्ग्यूसन कंपनी के ट्रैक्टर भारतीय किसानों की प्रथम पंसद बनते जा रहे हैं। कंपनी के ट्रैक्टर विभिन्न लेटेस्ट फीचर्स के साथ आते हैं, जो खेती को बेहद सुगम बनाते हैं।

मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर फ्यूल एफिशिएंट टेक्नोलॉजी द्वारा तैयार किए गए इंजन के साथ आते हैं, जो कि कम से कम ईंधन की खपत करता है। 

अगर आप भी खेती या व्यावासायिक कार्यों के लिए शक्तिशाली ट्रैक्टर खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई ट्रैक्टर शानदार विकल्प हो सकता है।

मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई (Massey Ferguson 241 DI) की क्या-क्या विशेषताऐं हैं ?  

मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई (Massey Ferguson 241 DI) ट्रैक्टर में आपको 2500 सीसी क्षमता वाला 3 सिलेंडर में SIMPSONS S325.1 TIII A इंजन देखने को मिल जाता है, जो 42 HP पावर उत्पन्न करता है। 

इस ट्रैक्टर में बेहद ही उच्च गुणवत्ता वाला एयर फिल्टर दिया गया है। कंपनी का यह ट्रैक्टर 30.4 kmph की अधिकतम फॉरवर्ड स्पीड के साथ आता है। 

इस मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर में आपको 47 लीटर क्षमता वाला ईंधन टैंक प्रदान किया जाता है, जिसकी सिंगल रिफ्यूलिंग पर आप लंबे समय तक खेती के सभी कामों को पूरा कर सकते हैं। 

मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई (Massey Ferguson 241 DI) ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 1700 किलोग्राम निर्धारित की गई है, जिसकी सहायता से आप एक बार में अधिक फसल की ढुलाई कर सकते हैं। कंपनी के इस ट्रैक्टर का कुल वजन 1875 किलोग्राम है।

मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई (Massey Ferguson 241 DI) ट्रैक्टर को 3340 mm लंबाई, 1690 mm चौड़ाई और 2200 mm ऊंचाई के साथ 1785 mm व्हीलबेस में तैयार किया गया है। 

ये भी पढ़ें: एक शानदार ट्रैक्टर है मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई महा शक्ति ट्रैक्टर

मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई (Massey Ferguson 241 DI) के क्या-क्या फीचर्स हैं ?

मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई (Massey Ferguson 241 DI) ट्रैक्टर में आपको Manual / Power स्टीयरिंग देखने को मिल जाता है। कंपनी के इस ट्रैक्टर में 8 Forward + 2 Reverse / 10 Forward + 2 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स आता है। 

इस मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर में Dual टाइप क्लच दिया गया है और इसमें Sliding mesh / Partial constant mesh टाइप ट्रांसमिशन आता है। कंपनी अपने इस ट्रैक्टर में किसानों की अधिक सुरक्षा के लिए Sealed dry disc / Multi disc oil immersed ब्रेक्स देती है, जो टायरों पर अपनी बेहतरीन पकड़ बनाए रखते हैं। 

मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई (Massey Ferguson 241 DI) ट्रैक्टर 2WD ड्राइव में आता है, इसमें आपको 6.00 x 16 (15.24 cm x 40.64 cm) फ्रंट टायर और 12.4 x 28 (31.49 cm x 71.12 cm) रियर टायर देखने को मिल जाते हैं। 

मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई (Massey Ferguson 241 DI) की कितनी कीमत है ? 

भारतीय मार्केट में Massey Ferguson कंपनी ने अपने इस मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई (Massey Ferguson 241 DI) ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 6.80 लाख से 7.20 लाख रुपये निर्धारित की गई है। 

इस मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई (Massey Ferguson 241 DI) ट्रैक्टर की ऑन रोड कीमत समस्त राज्यों में लगने वाले आरटीओ रजिस्ट्रेशन और रोड टैक्स के चलते भिन्न हो सकती है। 

मैसी फर्ग्यूसन 7235 डीआई ट्रैक्टर और आयशर 557 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर में कौन-सा दमदार ट्रैक्टर है

मैसी फर्ग्यूसन 7235 डीआई ट्रैक्टर और आयशर 557 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर में कौन-सा दमदार ट्रैक्टर है

ट्रैक्टर खेती किसानी में उपयोग होने वाला बेहद ही महत्वपूर्ण उपकरण है। आज हम मेरीखेती के इस लेख में 50 HP में आने वाले दो ट्रैक्टर Massey Ferguson 7235 DI Vs Eicher 557 4WD का तुलनात्मक विश्लेषण करेंगे। जो किसान अपनी खेती के लिए 50 HP में आने वाला ट्रैक्टर खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए मैसी फर्ग्यूसन 7235 डीआई ट्रैक्टर और आयशर 557 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर शानदार विकल्प साबित हो सकते हैं। दोनों ही ट्रैक्टर किसानों के बीच अपनी दमदार परफॉर्मेंस और शानदार माइलेज के लिए लोकप्रिय है। 

हालाँकि, कृषि क्षेत्र में बहुत सारे कृषि यंत्रों अथवा उपकरणों का इस्तेमाल किया जाता है, इनमें ट्रैक्टर की काफी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। किसान ट्रैक्टर की मदद से कृषि संबंधित बड़े बड़े कार्यों को सुगमता से पूर्ण कर सकते हैं। भारतीय बाजार में सर्वाधिक माँग 50 HP पावर में आने वाले ट्रैक्टरों की रहती है। 

Massey Ferguson 7235 DI VS Eicher 557 4WD Specification 

यदि हम इन Massey Ferguson 7235 DI VS Eicher 557 4WD ट्रैक्टरों की विशेषताओं की तुलना करें, तो मैसी फर्ग्यूसन 7235 डीआई ट्रैक्टर में 2270 सीसी क्षमता वाला 3 सिलेंडर में Water cooled इंजन प्रदान किया गया है, जो 35 HP पावर उत्पन्न करता है। वहीं, आयशर 557 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर में आपको 3300 सीसी क्षमता वाला 3 सिलेंडर में EICHER WATER COOLED इंजन देखने को मिल जाता है, जो 50 HP पावर उत्पन्न करता है। इस मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर की अधिकतम पीटीओ पावर 29.8 HP है। वहीं, आयशर कंपनी का यह ट्रैक्टर 42.5 HP अधिकतम पीटीओ पावर के साथ आता है। मैसी फर्ग्यूसन 7235 डीआई ट्रैक्टर की भार उठाने की क्षमता 1200 किलोग्राम निर्धारित की गई है। वहीं, आयशर 557 4WD ट्रैक्टर 2100 किलोग्राम की भार उठाने की क्षमता के साथ आता है। 

Massey Ferguson 7235 DI  VS Eicher 557 4WD Features 

यदि हम इन ट्रैक्टरों के फीचर्स की तुलना करें, तो मैसी फर्ग्यूसन 7235 डीआई ट्रैक्टर में आपको Manual / Power स्टीयरिंग के साथ 8 Forward + 2 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स देखने को मिल जाता है। वहीं, आयशर 557 4WD ट्रैक्टर में Power स्टीयरिंग के साथ 8 Forward + 2 Reverse गियर वाला गियरबॉक्स प्रदान किया गया है। इस मैसी फर्ग्यूसन ट्रैक्टर में Oil immersed ब्रेक्स दिए गए है। वहीं, आयशर ट्रैक्टर में Multi disc oil immersed ब्रेक्स आते हैं। मैसी फर्ग्यूसन 7235 डीआई ट्रैक्टर 2WD ड्राइव में आता है, इसमें 6.00 x 16 फ्रंट टायर और 12.4 x 28 रियर टायर दिए गए हैं। आयशर 557 ट्रैक्टर 4WD ड्राइव में आता है, इसमें आपको 9.50x24 फ्रंट टायर और 16.9x28 रियर टायर देखने को मिल जाते हैं।

ये भी पढ़ें: जानें भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले मैसी फर्ग्यूसन 241 डीआई ट्रैक्टर के बारे में

Massey Ferguson 7235 DI  VS Eicher 557 4WD Price 

मैसी फर्ग्यूसन 7235 डीआई ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 5.61 लाख से 5.93 लाख रुपये निर्धारित की गई है। वहीं, आयशर 557 4डब्ल्यूडी ट्रैक्टर 8.30 लाख से 8.90 लाख रुपये के एक्स शोरूम कीमत में आता है। अलग-अलग राज्यों के नियम ओर आरटीओ के चलते कीमत में थोड़ा बहुत परिवर्तन हो सकता है। दोनों ही कंपनिया अपने इन 50 एचपी ट्रैक्टर के साथ 2 वर्ष की वारंटी मुहैय्या कराती हैं। 

Merikheti.com ने की जनवरी की मासिक किसान पंचायत

Merikheti.com ने की जनवरी की मासिक किसान पंचायत

Merikheti.com के द्वारा 7 जनवरी 2023 दिन शनिवार को सोनीपत (हरियाणा) के गाँव टिकोला में आयोजित की गयी। मासिक किसान पंचायत के दौरान किसानों को कम लागत में अधिक मुनाफा देने वाली फसलों एवं तकनीकों के बारे में बताया गया था। Merikheti.com द्वारा प्रत्येक माह किसान मासिक पंचायत का आयोजन किया जाता है। जिससे कि किसानों को वर्तमान में कृषि क्षेत्र में हुए परिवर्तन के बारे में बताया जा सके साथ ही उनकी आय में बढ़ोत्तरी करके उनको अच्छे ढंग से अपना जीवन यापन करने के लिए सक्षम बनाया जा सके। हमारे समाज की रीढ़ के रूप में, खेती किसानी हर वर्ग को खाना दिलाकर पेट भरने वाला इकलौता व्यवसाय है । हालांकि, उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के बावजूद, किसानों को अक्सर ऐसी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है जो उनके कल्याण और आजीविका को प्रभावित कर सकती हैं। इन मुद्दों को हल करने और किसानों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए नियमित बैठकें आयोजित करना महत्वपूर्ण है ,जहां वे अपनी समस्याओ पर चर्चा करने और उनका समाधान खोजने के लिए एक साथ आ सकें। किसानों के हित में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान देश के सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक मौजूद रहते हैं। किसान बेझिझक अपने सवाल पूछते हैं, जिनका उत्तर कार्यक्रम में उपस्थित कृषि विशेषज्ञ और कृषि वैज्ञानिक विस्तृत रूप में देते हैं। किसान मासिक पंचायत के दौरान डॉ सी.बी. सिंह प्रिंसिपल साइंटिस्ट (RETD) IARI एवं डॉ हरीश कुमार कृषि वैज्ञानिक PUSA (ICAR) सहित अन्य बहुत से कृषि क्षेत्र से जुड़े दिग्गज वैज्ञानिक उपस्थित रहे। किसानों को जैविक खेती की ओर बढ़ने की सलाह दी गई। इस पंचायत में मैसी फर्ग्यूसन (Massey Ferguson) से आए विशेषज्ञों ने भी बढ़चढ़कर भागीदारी दर्ज की। मैसी के विशेषज्ञों ने किसानों की ट्रैक्टर से संबंधित जिज्ञासा के बारे में भी उनको बेहतर जानकारी प्रदान की। Merikheti.com का मुख्य उद्देश्य किसानों की बेहतरी है। इसलिए प्रत्येक माह किसान मासिक पंचायत का आयोजन किया जाता है। इस आयोजन से किसानों को कृषि से संबंधित बहुत-सी महत्त्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होती हैं। उनको फसलों के उत्तम चयन व फसलों की देखभाल किस प्रकार करें आदि आवश्यक पहलुओं के बारे में बेहद गहनता से बताया जाता है। किसान इस मासिक पंचायत में बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी लेते हैं। कृषि वैज्ञानिकों के माध्यम से किसानों की समस्याओं का समाधान प्रदान किया जाता है। मासिक किसान पंचायत के अंतर्गत वैज्ञानिकों से सवाल पूछने वाले किसानों को पुरुस्कृत किया जाता है।
ये भी देखें: JPS DABAS जी ने किसान दिवस पर किसानों को संबोधित किया
मेरीखेती की टीम विभिन्न राज्यों के विभिन्न क्षेत्रों में मासिक किसान पंचायत का आयोजन कराती है। किसान भी इन कार्यक्रमों में खूब दिलचस्पी दिखाते हैं। किसानों को बीज उत्पादन से लेकर व्यापारी बनाने तक की जानकारी कृषि वैज्ञानिकों द्वारा प्रदान की जाती है। इस मासिक किसान पंचायत में वैज्ञानिक एवं विशेषज्ञ किसानों को आधुनिक तकनीकों एवं कृषि प्रणाली के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं। अगर किसी किसान को कृषि संबंधित किसी भी प्रकार की कोई समस्या होती है, तो कार्यक्रम में उपस्थित कृषि वैज्ञानिक किसान की समस्या का सर्वोत्तम समाधान प्रदान करते हैं। यदि आप भी खेती किसानी करते हैं, तो Merikheti.com पर कृषि संबंधित सही एवं सटीक जानकरी ले सकते हैं।